सनसनी: पुलवामा में सबसे बड़ा आतंकी हमला, देश को चाहिए बदला !
ABP News Bureau | 15 Feb 2019 08:15 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार की मनहूस दोपहर 3.37 बजे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ के काफिले पर बीते चंद सालों का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ. हमले में 39 बहादुर सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए. कई जवान अभी भी घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अभी भी शहीद जवानों की संख्या पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है.