संविधान की शपथ: अबकी बार वाड्रा पर आर - पार ? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 07 Feb 2019 05:51 PM (IST)
प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा से आज दूसरे दिन पूछताछ हो रही है, अभी भी वाड्रा ED दफ्तर में मौजूद हैं, आज वाड्रा से लंदन में उनकी संपत्ति को लेकर दस्तावेज दिखाकर पूछताछ हो रही है, दो महीने के अंदर चुनाव होने वाले हैं इसलिए इस पूछताछ को लेकर राजनीति गर्म है, बीजेपी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस को घेर रही है वहीं कांग्रेस का कहना है कि चुनाव से पहले वाड्रा के खिलाफ बदले की कार्रवाई हो रही है, संविधान की शपथ में यही हमारा आज का मुद्दा है, सवाल है कि क्या अबकी बार वाड्रा पर आर पार ?