कश्मीर में आतंक का अंत कब तक ? देखिए संविधान की शपथ में बड़ी बहस
ABP News Bureau | 13 Jun 2019 07:42 PM (IST)
जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ शुरुआत से ही मोदी सरकार का सख्त रवैया रहा है, हर दिन आतंकवादियों को हमारे जवान ढेर करते हैं लेकिन ये भी सच है कि आतंकी घटनाएं भी लगातार हो रही हैं. कल अनंतनाग में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गए हैं, पांच परिवारों के साथ आज देश गमगीन है और सवाल पूछ रहा है कि कश्मीर में आतंक का अंत कब होगा.