संविधान की शपथ - मूर्ति का नाम, वोट जुटाना काम ? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 03 Apr 2019 05:45 PM (IST)
चुनाव के मैदान में घमासान चल रहा है, हर पार्टी वोट के लिए अलग अलग हथियार का इस्तेमाल कर रही है, इसी बीच एक बार फिर मायावती की मूर्तियों को लेकर चर्चा गर्म हो गई है. चर्चा इसलिए गर्म है क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में सरकारी खर्चे पर मूर्ति बनवाने के आरोपों पर मायावती ने जो सफाई दी है उस पर विरोधी हमला कर रहे हैं. मायावती की दलील है जनभावना और कांशीराम की इच्छा के चलते. महापुरुषों के साथ मायावती की भी मूर्ति लगाई गई.मायावती ने जवाब में दूसरे महापुरुषों के साथ साथ अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति बनाए जाने का भी जिक्र किया है. मायावती का कहना है कि सिर्फ उनकी मूर्ति पर सवाल क्यों, यही हमारा आज का मुद्दा है. मूर्ति का नाम, वोट जुटाना काम?