विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
UN में Pakistan के हर झूठ का करारा जवाब मिलेगा । संविधान की शपथ में देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 10 Sep 2019 05:45 PM (IST)

आज UN में पाकिस्तान की पोल खुलने वाली है. ऐसा इसलिए क्योंकि आज कश्मीर को लेकर पाकिस्तान जो झूठ पूरी दुनिया में फैला रहा है उसका भारत ज़ोरदार जवाब देने वाला है. जिनीवा में UN मानवाधिकार आयोग की बैठक में पाकिस्तान ने जो झूठ फैलाया है, उसका एक-एक जवाब मिलेगा लेकिन उस जवाब से अलग एक और बात है कि जो पाकिस्तान कश्मीरियों के मानवाधिकार का रोना रोता है, उस पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हाल का पर्दाफ़ाश वहां की सत्ताधारी पार्टी के एक पूर्व विधायक ने कर दिया है. पाकिस्तान तहरीक़-ए-इंसाफ़ के एक पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत आकर शरण मांगी है. पाकिस्तान बलूचिस्तान और PoK में जो कर रहा है, वो तो है ही.