EPF ग्राहकों के लिए खुशखबरी, ब्याज दर में हुई बढोत्तरी
ABP News Bureau | 24 Sep 2019 07:05 PM (IST)
एंप्लाई प्रोविडेंट फंड यानी ईपीएफ सदस्यों के लिए खुशखबरी आई है. साल 2018-19 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर में बढोत्तरी कर दी गई है. अब ईपीएफ पर 8.65 फीसदी की दर से ब्याज़ मिलेगा जबकि 2017-18 में ब्याज़ दर 8.55 फीसदी थी. इसका फायदा छह करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ के सब्सक्राइबर्स को मिलेगा.
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने 17 सितंबर को ही बता दिया था कि छह करोड़ से ज्यादा ईपीएफओ सदस्यों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज दिया जाएगा. इससे पहले, इंप्लाई प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (ईपीएफओ) के लिए फैसला लेने वाले शीर्ष निकाय सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.65 फीसदी करने का निर्णय किया था.