पुलवामा हमले का बदला: कांग्रेस नेता पी एल पुनिया बोले- हमें हमारी सेना पर नाज
ABP News Bureau | 26 Feb 2019 12:33 PM (IST)

पुलवामा अटैक का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान पर बेहद बड़ी कार्रवाई की है. वायुसेना ने एलओेसी को पार कर भारतीय वायुसेना के 10 मिराज विमानों ने जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया है. जानकारी के मुताबिक भारतीय वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराए. राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने वायुसेना को इस कार्रवाई के लिए सलाम किया है. वहीं पीएमओ ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में कहा है कि अगर वह आतंकी ठिकाने नहीं हटाएगा तो हम उन्हें साफ कर देंगे.