नहीं बढ़ेगी पुराने नोट चलने की तारीख, कल आधी रात तक चलेंगे 500 के पुराने नोट
ABP News Bureau | 14 Dec 2016 11:36 AM (IST)

पुराने नोट को चलने की तारीख अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी. चुनिंदा जगहों पर सिर्फ कल आधी रात तक ही पांच सौ के पुराने नोट चलेंगे.
अगर आपके पास पांच सौ का पुराना नोट है तो आप इन्हें आज और कल रात बारह बजे तक ही चला सकते हैं. इसके बाद आपको ये पुराने नोट 30 दिसंबर तक बैंक में जमा कराने होंगे. इसके बाद भी अगर आप नोट जमा नहीं करा पाए तो आप रिजर्व बैंक के काउंटर पर इन पुराने नोटों को 31 मार्च तक जमा करा सकते हैं.