वाराणसी: मेगा रोड शो के लिए BHU पहुंचे मोदी, महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ लोगों का किया अभिवादन
ABP News Bureau | 25 Apr 2019 05:42 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको सादर नमन किया. इसके बाद पीएम ने रोड शो शुरू कर दिया है. भारी संख्या में लोगों की भीड़ वहां पर मौजूद है और प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं. लंका गेट से ये रोड शो शुरू हो चुका है और दशाश्वमेध घाट पर जाकर पूरा होगा.