राजस्थान: मसूद अजहर के बहाने पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला
ABP News Bureau | 03 May 2019 02:45 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के हिंडोन में कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. दो दिन पहले ही भारत के बहुत बड़े दुश्मन मसूद अजहर को दुनिया की सबसे बड़ी संस्था ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किया है. पाकिस्तान में बैठा आतंकियों का ये आका कई बरसों से भारत को घाव पर घाव दे रहा था.