फिल्म 'पद्मावती' को लेकर आजम खान ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला
ABP News Bureau | 25 Nov 2017 08:15 AM (IST)

फिल्म 'पद्मावती' पर सियासत अब जानलेवा हो चुकी है, बावजूद इसके जहर भरे जुबानी तीर थम नहीं रहे हैं. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने इतिहास का हवाला देकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है.