एग्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए पी चिदंबरम ने किया बड़ा दावा, देखिए Exclusive बातचीत
ABP News Bureau | 21 May 2019 11:51 AM (IST)

विपक्ष लगातार एग्जिट पोल के आंकड़ों पर सवाल उठा रहा है, सवाल उठाने वालों में कांग्रेस के बड़े नेता पी चिदंबरम भी शामिल हो गए हैं. ABP न्यूज से खास बातचीत में पी चिदंबरम ने कहा है कि 23 मई के बाद देश में गैर बीजेपी दलों की सरकार बनेगी हालांकि चिदंबरम ने ये माना है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी. इतना ही नहीं चिदंबरम ने कहा है कि एसपी-बीएसपी 23 मई के बाद कांग्रेस के साथ आ सकते हैं, उनसे संपर्क में है पार्टी.