ऐश्वर्या को लेकर किए विवादित ट्वीट पर विवेक ओबेरॉय ने नहीं मांगी माफी, जानिए क्या कहा है ?
ABP News Bureau | 21 May 2019 09:19 AM (IST)
अभिनेता विवेक ओबेरॉय फिर से सुर्खियों में हैं. वजह एक ट्वीट है जिसमें ऐश्वर्या राय को लेकर विवादित मीम बनाया गया है. महिला आयोग ने विवेक को नोटिस भेज दिया है लेकिन विवेक ओबेरॉय को इस विवादित ट्टीट में कुछ गलत नहीं लगता. एबीपी न्यूज से खास बातचीत में उन्होंने इसे सिर्फ एक मजाक बताया है.