MP: चुनाव प्रचार में कांग्रेस के ही 'शत्रु' बने शत्रुघन सिन्हा, जिन्ना को लेकर दिया ऐसा बयान
ABP News Bureau | 27 Apr 2019 08:18 AM (IST)

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में गए शत्रुघन सिन्हा अब कांग्रेस के शत्रु बनते दिख रहे हैं. बड़ी खबर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से है जहां शत्रुघन सिन्हा सीएम कमलनाथ के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ के लिए प्रचार करने गए थे. यहां शत्रुघन सिन्हा ने कांग्रेस को जिन्ना की पार्टी बता दिया. इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन्ना ने भारत के विकास और आजादी में बड़ा योगदान दिया.