पश्चिम बंगाल में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी किसने ? क्या कोई साजिश थी ? मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 15 May 2019 10:54 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में चुनाव आखिरी चरण में पहुंचा तो लड़ाई समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर पर शुरू हो गई.पश्चिम बंगाल के लोग अपनी विरासत से बहुत लगाव रखते हैं. महापुरुषों को लेकर एक विशेष श्रद्धा-विश्वास उनके मन में होता है और यही कारण है कि कल की हिंसा के बाद सारी राजनीति विद्यासागर की मूर्ति तोड़ने वालों की तरफ मुड़ गई. ममता बनर्जी ने इसे भावनात्मक मुद्दा बनाकर उठा लिया और बीजेपी ममता के लोगों पर ही आरोप लगाकर खुद को डिफेंड करने लगी. लेकिन सवाल है कि हंगामे के बीच ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी किसने ?