पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा के लिए कौन जिम्मेदार ? ये एक वीडियो, तीन तस्वीर देखिए और समझिए
ABP News Bureau | 15 May 2019 10:59 PM (IST)

भारतीय चुनाव के इतिहास में जो अब तक नहीं हुआ, वो आज हो गया. पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अपने तय समय से 19 घंटे पहले बंद हो जाएगा यानि कल रात 10 बजे के बाद से पश्चिम बंगाल में किसी भी तरह का चुनाव प्रचार नहीं होगा. चुनाव आयोग ने ये फैसला अमित शाह के रोड शो में हिंसा और आगजनी की घटना के बाद लिया. TMC और बीजेपी, दोनों एक दूसरे पर हिंसा का आरोप लगा रहे हैं. आज दिन भर कोलकाता से दिल्ली तक इसी पर राजनीति हुई. ये तो जांच का विषय है कि रोड शो के दौरान हिंसा किसकी तरफ से शुरू हुई. लेकिन आज हम आपको कुछ तस्वीरें और वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप ये समझ सकते हैं कि ये हंगामा कैसे शुरू हुआ ?