शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के शर्मनाक बयान से घिरी बीजेपी, दी ये सफाई । मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 19 Apr 2019 10:48 PM (IST)

बीजेपी कहती है कि राष्ट्रहित उसके लिए सबसे बड़ा मुद्दा है और शहीदों के लिए उसके मन में सबसे बड़ा सम्मान है लेकिन उसी बीजेपी में नई-नई आयी साध्वी प्रज्ञा ने शहीद हेमंत करकरे का अपमान कर दिया. भोपाल के चुनाव को 'धर्म युद्ध' बताकर मैदान में उतरी साध्वी ने आज जो कहा उसने बीजेपी को बैकफुट पर ला दिया. कल उन्होंने रो-रोकर अपनी तकलीफ बताई थी. आज शहीद का अपमान कर सहानुभूति लेने की कोशिश की.