ममता के गढ़ में घुसकर पीएम मोदी ने साधा निशाना, दे दी चेतावनी । मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 03 Apr 2019 10:57 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 40 सीटें हैं. बीजेपी की स्ट्रैटजी है कि अगर उत्तर प्रदेश में मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन के कारण उसे कुछ सीटों का नुकसान होता है तो उसकी भरपाई पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ईस्ट से हो जाये. पिछले हफ्ते एबीपी न्यूज और नीलसन के सर्वे में भी ये दिखा कि बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 8 सीटें मिल रही हैं. 2014 में उसके पास सिर्फ 2 सीटें थीं. यही कारण है कि आज पीएम मोदी, ममता बनर्जी गढ़ में काफी अग्रेसिव थे. चेतावनी तक दे डाली.