मोदी और ममता के 36 के आंकड़े में क्या है भावनात्मक प्यार की राजनीति का गणित ? मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 24 Apr 2019 10:09 PM (IST)

आज सुबह पीएम मोदी का इंटरव्यू आपने ABP न्यूज पर देखा. अक्षय कुमार ने वो इंटरव्यू लिया. पीएम मोदी ने एक बड़ी इंटरेस्टिंग बात बताई, कहा-ममता बनर्जी हर साल उन्हें कुर्ते और मिठाई भेजती हैं. ये कहानी सबने पहली बार सुनी लेकिन दोपहर होते-होते ममता को लेकर भावनात्मक बयान देने वाले पीएम मोदी आक्रामक हो गये. बंगाल पहुंचकर ममता का सूरज अस्त होने का ऐलान कर दिया. आखिर इसकी वजह क्या है. देखने से लगता है कि मोदी और ममता में 36 का आंकड़ा है तो क्या तीन चरणों के चुनाव के बाद बची हुई 32 सीटों के लिए ये सोचा समझा बयान दिया गया.