प. बंगाल में हिंसा के बाद चुनाव आयोग के फैसले पर ममता ने उठाए सवाल, मोदी-शाह पर लगाया आरोप
ABP News Bureau | 15 May 2019 11:03 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने सख्त एक्शन लिया है. आयोग ने एक दिन पहले ही चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है और गृह सचिव को हटा दिया है. आयोग के इस फैसले पर अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा कि मोदी और शाह ने चुनाव आयोग से यह फैसला करवाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमित शाह हिंसा करने के मूड से ही आए थे, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए.