महाराष्ट्र: सांगली में उतर रहा बाढ़ का पानी, NDRF की टीम लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान
ABP News Bureau | 11 Aug 2019 02:55 PM (IST)

महाराष्ट्र में पिछले पांच दिनों में बाढ़ बारिश से 30 लोगों की मौत हो चुकी है.सबसे बुरा हाल सांगली का है. यहां बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए हैं, हालांकि अब बाढ़ का पानी उतरने लगा है लेकिन कृष्णा नदी के किनारे बसे गांवों और रिहायशी इलाके कई फीट गहरे पानी में डूबे हुए हैं.