अमेठी में राहुल की हार के क्या हैं मायने ? कैसे स्मृति ईरानी ने जीती ये चुनौती ? देखिए ये रिपोर्ट
ABP News Bureau | 24 May 2019 08:45 AM (IST)

कौन जीतेगा अमेठी की जंग ? राहुल गांधी या स्मृति ईरानी ? 2019 लोकसभा चुनाव में हर किसी की जुबान पर यही सवाल था. इसका जवाब भी अमेठी की जनता ने दे दिया है और स्मृति ईरानी के तौर पर नए सांसद का चुनाव किया है. अमेठी में आज की सुबह बिल्कुल अलग होगी क्योंकि यहां अब बीजेपी का झंडा बुलंद हो चुका है. अमेठी में बीजेपी और स्मृति ईरानी की जीत की कहानी बेहद दिलचस्प रही. जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है और वो इसलिए क्योंकि जब नेता विकास के पथ से भटक जाते हैं तो जनता भी उनको देर में ही सही लेकिन वक्त आने पर जवाब जरूर देती है.