कांग्रेस के इतनी बुरी तरह हारने की आखिर वजह क्या है ? देखिए ये विश्लेषण
ABP News Bureau | 24 May 2019 02:30 PM (IST)

लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ गए हैं. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन एक बार फिर कई सवाल खड़े कर गया. राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी मुश्किल से 52 सीट पर अपनी जीत दर्ज कर पायी यानि 2014 के 44 सीट में सिर्फ 8 सीटें जोड़ पाई. कांग्रेस की हालत ये है कि इस बार भी लोकसभा की कुल क्षमता का 10 फीसद सीटें भी नही जीत पाने की वजह से सदन में नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नही मिल पाएगा. राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के तौर पर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे.