बंगाल में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन ममता बनर्जी पर जमकर बोला हमला । मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 16 May 2019 11:03 PM (IST)

पीएम मोदी ने अक्षय कुमार को जो इंटरव्यू दिया था उसमें कहा था कि ममता बनर्जी से उनके सबंध इतने अच्छे है कि साल में एक बार वो उन्हें कुर्ते और मिठाई जरूर भेजती हैं. ये तब की बात थी लेकिन आज जब आप पीएम मोदी को सुनेंगे तो ऐसा बिल्कुल नहीं लगेगा कि इन दोनों के संबंध इतने मधुर भी हैं. आज बंगाल में पीएम मोदी ने आखिरी चुनाव प्रचार किया. दो रैलियां कीं और निशाने पर सिर्फ ममता बनर्जी रहीं.