पांच साल में पीएम मोदी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे । देखिए
ABP News Bureau | 17 May 2019 05:52 PM (IST)

पांच साल में पहली बार पीएम मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. उन्होंने कहा कि अब चुनाव के दौरान रमजान, आईपीएल, बच्चों की परीक्षाएं सब कुछ हो रहा है और ऐसा देश में बहुत कम हुआ है. मीडिया ने भी चुनावों के दौरान बहुत परिश्रम किया है. देश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 में लंबे समय बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 2019 में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है. सरकार ने हर योजना को लोगों तक पहुंचाया. हर योजना में लोगों के हित का ध्यान रखा है और उनके ही कल्याण के लिए काम करने का जो प्रण लिया था उसे पूरा करने की कोशिश की है. देखिए