प. बंगाल हिंसा के लिए केजरीवाल ने मोदी-शाह को ठहराया जिम्मेदार, चुनाव आयोग पर लगाया ये आरोप
ABP News Bureau | 16 May 2019 04:42 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में बाकी के बचे 59 सीटों पर चुनाव के लिए गहमागहमी जारी है. सभी राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां कर रही है. उधर प. बंगाल हिंसा के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मोदी-शाह को जिम्मेदार ठहराया है. केजरीवाल ने चुनाव आयोग पर भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन मोदी-शाह के इशारे पर काम कर रहा है.