16 मई 2014 को याद करना क्यों है जरूरी ? तब से अब तक 5 सालों में कितनी बदली राजनीति ?
ABP News Bureau | 16 May 2019 11:09 PM (IST)

आज 16 मई है. आज से ठीक पांच साल पहले देश की राजनीति बदली थी और सरकार भी बदल गई थी. 30 साल बाद गैर कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी थी. आज से सात दिन बाद देश का फैसला आ जाएगा. बीजेपी फिर से 2014 जैसा रिजल्ट आने का दावा कर रही है लेकिन इन्हीं दावों के बीच एक बार 16 मई 2014 को याद करना जरूरी हो जाता है. ये वो तारीख है जिसने भारत में राजनीति करने का स्टाइल बदल दिया, लोगों की सोच बदल दी. राजनीति में आम लोगों की भागीदारी बढ़ा दी.