ममता बनर्जी पर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना, चुनाव आयोग से की ये मांग
ABP News Bureau | 16 May 2019 05:06 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में समाजसेवी और स्वतंत्रता सैनानी ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने की घटना पर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आमने-सामने की लड़ाई हो गई है.केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने ममता की तुलना तालिबानी और किम जोंग से की है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ममता को 23 मई तक उनके पद से हटा दे वरना जीते हुए उम्मीदवार को सर्टिफिकेट तक नहीं देंगी.