बंगाल में हिंसा पर ममता बनर्जी को मिला विपक्ष का समर्थन, क्या ये नया राजनीतिक समीकरण है ?
ABP News Bureau | 16 May 2019 10:55 PM (IST)

अब सारे विपक्षी दलों का एक ही एजेंडा है. मोदी सरकार को हटाना और जैसे बिल्ली के भाग्य से छींका टूटता है. उसी तरह बंगाल के बवाल ने सारे विपक्षी दलों को मिलाने का काम कर दिया है. जो ममता बनर्जी, राहुल गांधी को बच्चा कहती थीं. आज उनका धन्यवाद कर रही हैं. महबूबा मुफ्ती कश्मीर से ममता बनर्जी को अपना संदेश भेज रही हैं. ममता के सांसद डेरेक ओ ब्रायन नाम ले-लेकर विपक्षी नेताओं को धन्यवाद कर रहे हैं. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है ?