MP के खरगौन में बोले पीएम मोदी: 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं- अबकी बार, 300 पार । देखिए Speech
ABP News Bureau | 17 May 2019 04:01 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे. आज लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का चुनाव प्रचार भी थम जाएगा. इससे पहले आज मध्य प्रदेश के खरगोन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव की अपनी आखिरी रैली को संबोधित किया. रैली में पीएम मोदी ने कहा कि 'अबकी बार, मोदी सरकार' और 3-4 दिन से मैं सुन रहा हूं अबकी बार, 300 पार.