कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में नहीं पहुंचे कमलनाथ, आखिर क्या है वजह ?
ABP News Bureau | 25 May 2019 01:01 PM (IST)

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ नहीं पहुंचे हैं. कमलनाथ दो दिन से भोपाल में घर पर ही हैं, कल उन्होंने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की थी. उन्होंने हार की समीक्षा के लिए विधायकों की बैठक बुलाई है. मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से कांग्रेस को मात्र एक सीट पर जीत मिली है.लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है. राहुल ने कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में इस्तीफे की पेशकश की. इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं. कांग्रेस को लोकसभा की 542 सीटों में से मात्र 52 सीटों पर जीत मिली है.