इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई, फोन कर कहा- दोस्त हम जल्द मिलेंगे
ABP News Bureau | 24 May 2019 10:17 AM (IST)

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू मोदी को बधाई देने वाले पहले राष्ट्र प्रमुख थे. बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्वीट में कहा, ‘‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी आपकी प्रभावशाली चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई! ये चुनावी नतीजे एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में आपके नेतृत्व को साबित करते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम साथ मिलकर भारत और इज़राइल के बीच घनिष्ट मित्रता को मजबूत करना जारी रखेंगे. बहुत बढ़िया, मेरे दोस्त.’’ नेतन्याहू ने हिब्रू के साथ-साथ हिंदी और अंग्रेजी में ट्वीट किया.