महाशिवरात्रि की पूजा का क्या है आसान और सही तरीका? कैसे प्रसन्न होंगे भगवान शिव? बता रहे हैं पवन सिन्हा
ABP News Bureau | 04 Mar 2019 08:03 AM (IST)

महाशिवरात्रि के दिन कब चढ़ाएं जल ? महाशिवरात्रि के शुभ मुहूर्त...उपवास करने वाले आज शाम को जल चढ़ाकर उपवास तोड़ेंगे. महाशिवरात्रि ध्यान का पर्व है. महाशिवरात्रि का उपवास आज नहीं तोड़नी है. महाशिवरात्रि की पूजा में माथे पर त्रिपुंड तिलक लगाएं. महाशिवरात्रि की पूजा में रुद्राक्ष की माला पहनें. महाशिवरात्रि की पूजा से पहले स्वस्तिवाचन करें. शिवजी का ध्यान करें. पहले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें. दूध से अभिषेक करते समय ऊं ह्रीं ईशानाय नम: का जप करें. दूध से बाद दही से स्नान कराएं. दही से स्नान कराते समय ऊं ह्रीं अघोराय नम: का जप करें. दही के बाद घी से स्नान कराएं. घी से स्नान कराते समय ऊं ह्रीं वामदेवाय नम: का जप करें. घी के बाद शहद से स्नान कराएं. शहद से स्नान कराते समय ऊं ह्रीं सद्योजाताय नम: का जप करें. शहद के बाद भस्म से स्नान कराएं. भस्म के बाद जल से स्नान कराएं.