गुजरात की राजनीति में बड़ा भूचाल, महिला के साथ हार्दिक पटेल की सीडी वायरल
ABP News Bureau | 13 Nov 2017 04:48 PM (IST)

गुजरात में चुनाव की सरगर्मी के बीच बड़ा भूचाल आया है. गुजरात के नौजवान नेता हार्दिक पटेल की सीडी वायरल हुई है, जिसमें कथित तौर पर हार्दिक पटेल एक कमरे में एक महिला के साथ दिख रहे हैं. हार्दिक ने सीडी जारी होने के बाद कहा है कि ये बीजेपी की गंदी राजनीति है.