मुझे बार-बार विलेन बताना ठीक नहीं, मुझे जीने दो: अमर सिंह
ABP News Bureau | 01 Jan 2017 11:06 AM (IST)

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे के अंदर पिता-पुत्र का झगड़ा खत्म हो गया. अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव का निष्कासन रद्द कर दिया गया, लेकिन इस सबमें एक बार फिर अखिलेश के अंकल और समाजवादी पार्टी महासचिव अमर सिंह को विलेन बताया जा रहा है. इस पर अमर सिंह का कहना है कि बार-बार उन्हें विलेन कहना ठीक नहीं है.