दिल्ली: 149 साल बाच चंद्रग्रहण का अद्भुत संयोग, आचार्य विक्रमादित्य ने बताया क्यों है ये खास ?
ABP News Bureau | 17 Jul 2019 10:28 AM (IST)
149 साल बाद दुनिया एक महासंयोग का गवाह बना. गुरु पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण देखा गया. ये अद्भुत महासंयोग 1870 के बाद पहली बार बना. चंद्रग्रहण भारत समेत दुनिया के ज़्यादातर हिस्सों में रात के क़रीब डेढ़ बजे से दिखा. चंद्र ग्रहण उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप और पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा गया. आंशिक चन्द्रग्रहण 2 घंटे 59 मिनट तक रहा. दिल्ली के आचार्य विक्रमादित्य ने इस मौके का महत्व बताया.