दिल्ली: उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने डाला वोट । Loksabha Election 2019
ABP News Bureau | 12 May 2019 05:10 PM (IST)

लोकसभा चुनाव में आज छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग शुरू हो रही है. इस चरण में चार मुख्यमंत्रियों भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, अखिलेश यादव और शीला दीक्षित की किस्मत दांव पर है. आज बिहार, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल की आठ-आठ सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. वहीं हरियाणा की 10, झारखंड की चार, उत्तर प्रदेश की 14 और नई दिल्ली की सात सीटों पर मतदान हो रहा है. इस क्रम में उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी डाला वोट.