1984 सिख दंगों को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, देखिए क्या कहा है ?
ABP News Bureau | 08 May 2019 10:28 PM (IST)

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आजकल अचानक न्याय की बात करने लगी है लेकिन कांग्रेस को बताना पड़ेगा, कि 1984 के सिख दंगों में हुए अन्याय का हिसाब कौन देगा? कांग्रेस को बताना पड़ेगा कि सिख दंगों से जुड़ा होने का जिन पर आरोप है, उनको मुख्यमंत्री बनाना कौन सा न्याय है. कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया, हम उसे निरंतर कम करने की कोशिश कर रहे हैं. मुझे संतोष है कि तीन दशक बाद पहली बार 84 के सिख दंगों के गुनहगारों के गिरेबान तक कानून पहुंचा है. पहली बार वो सलाखों के पीछे पहुंचे हैं, फांसी के फंदे तक पहुंचे हैं.