फाइव स्टार होटल में गुंडागर्दी के आरोपी आशीष के साथ वीडियों में दिखीं 2 लड़कियां फरार
ABP News Bureau | 19 Oct 2018 01:07 PM (IST)

दिल्ली के फाइव स्टार होटल में गन लेकर गुंडागर्दी करनेवाला पूर्व बीएसपी सांसद का बेटा आशीष पांडे अपनी ही दोस्त की दगाबाजी का शिकार हो गया.13 अक्टूबर की रात आशीष तीन लड़कियों के साथ फाइव स्टार होटल पहुंचा था. जिस वक्त ये गन लेकर होटल की लॉबी में धमकी दे रहा था, उस वक्त आशीष की एक दोस्त मारिया कार के पीछे की सीट पर बैठकर वीडियो बना रही थी. पुलिस को जांच में पता चला है कि मारिया ने ही इस वीडियो को वायरल किया . जब आशीष पिस्तौल लहराने के बाद वापस अपनी कार में बैठा तब भी मारिया पीछे से वीडियो बना रही थी जबकि आगे वाली पैसेंजर सीट पर आशीष की एक और दोस्त पॉमेला बैठी थी. पुलिस की जांच में पता चला है कि मौके से फरार होने के बाद मारिया ने ये वीडियो अपने एक आर्म्स डीलर दोस्त को शेयर किया जिसने इसे वायरल कर दिया. सबसे दिलचस्प बात ये कि पॉमेला, मारिया और कार में मौजूद एक और फिरंगी लड़की हिंदुस्तान से फरार हो चुकी हैं और फंस गया ये रईसजादा.