बीजेपी को मोदी-शाह की पार्टी बोले जाने पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान, दिया ये जवाब
ABP News Bureau | 11 May 2019 12:19 PM (IST)

बीजेपी को मोदी की पार्टी बताए जाने के आरोपों पर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पीटीआई के दिए इंटरव्यू में बड़ा बयान दिया है. गडकरी ने कहा है कि बीजेपी कभी भी किसी व्यक्ति पर आधारित पार्टी नहीं हो सकती. बीजेपी न पहले अटल, आडवाणी की पार्टी थी और न ही अब अमित शाह और नरेंद्र मोदी की पार्टी है. बीजेपी विचारधारा पर आधारित पार्टी है. बीजेपी में किसी परिवार का शासन नहीं हो सकता. ये कहना ठीक नहीं है कि बीजेपी सिर्फ पीएम मोदी की पार्टी है.