बिहार: भागलपुर, औरंगाबाद के बाद अब समस्तीपुर और मुंगेर में भी सांप्रदायिक हिंसा
ABP News Bureau | 28 Mar 2018 10:03 AM (IST)

दंगों की आग में झुलस रहा है बिहार, भागलपुर और औरंगाबाद के बाद अब समस्तीपुर और मुंगेर में भी सांप्रदायिक हिंसा हई है. यहां चैती दुर्गा पूजा के मौके पर प्रतिमा विसर्जन जुलूस को लेकर दो संप्रदायों में हिंसा हुई है. लगातार हो रहे दंगों ने नीतीश सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं.