संविधान की शपथ: दो सीटों से 2019 की दौड़ में राहुल गांधी, रणनीति या हार का डर ? देखिए बड़ी बहस
ABP News Bureau | 04 Apr 2019 06:00 PM (IST)

मेठी से सांसद राहुल गांधी ने आज केरल के वायनाड से पर्चा भर दिया, राहुल गांधी इस बार अमेठी के अलावा वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं, राहुल गांधी के दो जगहों से चुनाव लड़ने को लेकर लगातार बीजेपी हमला कर रही है. बीजेपी कह रही है कि राहुल हार के डर से अमेठी छोड़कर भागे, स्मृति ईरानी ने तो लापता सांसद तक कह दिया, आरोपों पर जब राहुल ने आज जवाब दिया तो निशाने पर मोदी सरकार थी, राहुल ने कहा कि मोदी के राज में दक्षिण भारत के लोग ये सोचते हैं कि उनकी संस्कृति पर हमला हो रहा है इसलिए वो दक्षिण भारत से चुनाव लड़कर एक भारत का संदेश देना चाहते हैं.