गले तक पानी में डूबी पटना, विकास नहीं नीतीश की 'विनाश नीति' ? Bharat Ki Baat
ABP News Bureau | 01 Oct 2019 10:06 PM (IST)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार कमोबेश 14 साल से सत्ता में हैं और इन 14 सालों में नीतीश ने समावेशी विकास का नारा देकर विकास का बिहार मॉडल खड़ा करने की कोशिश की. इस मॉडल में नीतीश ने अफसरों पर आंख मूंद कर भरोसा किया लेकिन आज पटना कह रहा है कि नीतीश पर भरोसा करके हमने गलती कर दी. हमारी आज की ये रिपोर्ट बताएगी कि कैसे नीतीश की विकास नीति विनाश की नीति बन गई.