बारिश ने खोली 'सुशासन' की पोल, पटना के 80 % घरों में घुसा पानी । Bharat KI Baat
ABP News Bureau | 30 Sep 2019 09:24 PM (IST)

बिहार की राजधानी पटना डूबी हुई है और डूबी है सरकार की नाकामी की वजह है. सिस्टम में खोट है तभी को कुदरत ने की है इतनी जबरदस्त चोट. अगर सिस्टम दुरुस्त होता है तो फिर सुशासन जल समाधि नहीं ले पाता. नीतीश कुमार सरकार की नाकामी है कि वो पटना जैसे बिहार के सबसे बड़े शहर को बचा नहीं पाये. नीतीश को इस कलंक के साथ अब आगे की राजनीति करनी होगी.
पिछले तीन से पटना में जोरदार बारिश हुई और और महज तीन दिन की बारिश में नीतीश कुमार के सुशासन की मखमली कालीन तले दबा कचरा दलदली पानी के रूप में बिखर कर सामने आ गया.
नगर निगम की नाकामी की गवाही देती हुई पटना की नालियों ने बारिश के पानी को निकालने से मना कर दिया, पूरे के पूरे ड्रेनेज सिस्मट ने हाथ खड़े कर दिए . रुके हुए पानी ने सरकार की सुचिता पर सवाल उठा दिए और स्मार्ट सिटी की रेस में स्मार्ट बनने की दौड़ लगा रहा पटना इस पानी के आगे ना सिर्फ लंगड़ाने लग गया बल्कि उसका दो कदम चलना तक दूभर हो गया.