Paytm से 6.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी: जांच में जुटी CBI, केजरीवाल ने उठाए सवाल
ABP News Bureau | 17 Dec 2016 12:27 PM (IST)

डिजिटल वॉलेट कंपनी पेटीएम से सवा छह लाख की धोखाधड़ी के मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन जांच पर पीएम मोदी के विरोधियों ने सवाल उठा दिए हैं.
केजरीवाल ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘’जब मोदी जी खुद पेटीएम के एड में आ गए हैं तो अब केंद्र सरकार उसकी जेब में है. सीबीआई की हिम्मत नहीं कि कंपनी के ऑर्डर को न माने.’’