यूपी: गाजीपुर में ईवीएम बदलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे महागठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी
ABP News Bureau | 21 May 2019 08:55 AM (IST)

नतीजों से पहले ईवीएम पर भी घमासान जारी है. यूपी के गाजीपुर में महागठबंधन उम्मीदवार अफजाल अंसारी ईवीएम बदलने की मांग को लेकर दरने पर बैठक गए. गाजीपुर में 19 तारीख को चुनाव के बाद ईवीएम जंगीपुर कृषि मंडी के स्ट्रांग रूम में रखी हैं. लेकिन अफजाल अंसारी का आरोप है कि ईवीएम बदली जा रही हैं. अंसारी चाहते हैं कि गाजीपुर में पांच विधानसभाओं में हर स्ट्रांग रूम के बाहर बीएसपी कार्यकर्ताओं को तैनात किया जाए.