यूपी में NDA को बड़े नुकसान का अनुमान, महागठबंधन का बंपर फायदा । देखिए सारी 80 सीटों का पूरा सर्वे
ABP News Bureau | 03 Apr 2019 09:15 PM (IST)

लोकसभा चुनाव के लिए काउंटडाउन जारी है और 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है. कल बिहार के सर्वे के मुताबिक वहां एनडीए को 40 में से 34 सीटों पर जीत मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बीजेपी को बड़ा धक्का लगता दिख रहा है. एबीपी न्यूज़ ने जनता की नब्ज टटोलने के लिए नीलसन के साथ उत्तर प्रदेश में सर्वे किया. सर्वे के मुताबिक यूपी में महागठबंधन बड़ी जीत दर्ज कर रही है, जबकि बीजेपी की सीटें आधी हो रही हैं तो कांग्रेस की सीटें नहीं बढ़ रही हैं.