यूपी: मेरठ में मजदूर महिला के जनधन खाते जमा हुए 99 करोड़, पीएम से मांगी मदद
ABP News Bureau | 26 Dec 2016 08:06 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला के जनधन खाते में अचानक 99 करोड़ रुपये आ गए. जिससे उसके पूरे परिवार की नींद उड़ी हुई है. महिला ने बैंक से शिकायत की है कि ये पैसा उसका नहीं है फिर भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है. महिला के पति ने प्रधानमंत्री मोदी से मदद मांगी है.