नोटबंदी: जनधन खातों में जमा हुए 21 हजार करोड़, बंगाल-कर्नाटक अव्वल
ABP News Bureau | 24 Nov 2016 10:21 AM (IST)

वित्त मंत्रालय को लग रहा है कि नोटंबीद के बाद जनधन खातों के जरिए कुछ लोग अपने काले धन को सफेद करने की कोशिश कर रहे हैं. नोटबंदी के बाद से अबतक जनधन खातों में 21 हजार करोड़ से ज्यादा रुपए जमा हुए हैं. वित्त मंत्रालय की नजर ऐसे संदिग्ध खातों पर हैं और इनपर कभी भी कार्रवाई की जा सकती है.