साथ आए मायावती-मुलायम, क्या जीत का इतिहास रच पाएंगे ? संविधान की शपथ में बड़ी बहस
ABP News Bureau | 19 Apr 2019 06:48 PM (IST)

मैनपुरी में 24 साल बाद यूपी की राजनीति में ऐतिहासिक तस्वीर दिखी. जब माया और मुलायम एक साथ मंच पर नजर आए. बुजुर्ग हो चुके मुलायम को मायावती ने सहारा भी दिया और जब भाषण देने की बारी आई तो दोनों नेताओं ने एक दूसरे की खूब तारीफ की और मोदी पर हमला भी किया। एकजुट होकर दोनों पार्टियों ने मोदी को हराने का दावा भी कर दिया लेकिन अब बड़ा सवाल है कि हाथ तो मिल गए लेकिन क्या वोट मिलेंगे.